Size:
Tone:
Love
इश्क़
चुप मत रहा करो
2 min read 2026-07-09
इश्क़ वो नहीं जो दुनिया को दिखाया जाए।
इश्क़ वो है जो ख़ामोशी में निभाया जाए।
इश्क़ वो नहीं जो हर तस्वीर में नज़र आए।
इश्क़ वो है जो किसी की कमी में भी मुस्कुराए।
इश्क़ वो नहीं जो हर वक़्त पास रहना चाहे।
इश्क़ वो है जो दूरी में भी अपना हिस्सा निभाए।
इश्क़ वो नहीं जो वादों की लंबी फ़ेहरिस्त बनाए।
इश्क़ वो है जो एक छोटा-सा वादा उम्रभर निभाए।
इश्क़ वो नहीं जो दुनिया से लड़ने की बातें करे।
इश्क़ वो है जो मुश्किल वक़्त में हाथ न छोड़े।
इश्क़ वो नहीं जो हर गलती को सही कह दे।
इश्क़ वो है जो गलतियों के बीच भी इंसान को समझे।
इश्क़ वो नहीं जो हमेशा अपना हक़ जताए।
इश्क़ वो है जो सामने वाले की आज़ादी भी बचाए।
इश्क़ वो नहीं जो कहानी को खूबसूरत बनाए।
इश्क़ वो है जो कहानी मुश्किल होने पर भी टिक जाए।
इश्क़ वो नहीं जो मिलने से पूरा हो जाए।
इश्क़ वो है जो बिछड़कर भी बद्दुआ न बन पाए।
इश्क़ वो नहीं जो किसी को अपना बना ले।
इश्क़ वो है जो किसी को उसका अपना रहने दे।
इश्क़ शायद कोई एहसास नहीं,
इश्क़ शायद कोई वादा नहीं,
इश्क़ शायद कोई मंज़िल भी नहीं
इश्क़ बस एक रास्ता है ।
— Anant Yadav
Share Poem: